भाजपा जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा को भागलपुर लोकसभा का सोशल मीडिया संयोजक मनोनीत किया गया

भारतीय जनता पार्टी भागलपुर लोकसभा प्रभारी रामानंद चौधरी, भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के सहमति से आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भागलपुर भाजपा के जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा को भागलपुर लोकसभा का सोशल मीडिया संयोजक मनोनीत किया गया।

इनके मनोनयन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बिहार विधान पार्षद सदस्य सैयद शाहनवाज हुसैन, बिहार विधान पार्षद सदस्य डॉ. एन के यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, नभय कुमार चौधरी, अभय वर्मन, अर्जित कुमार शाश्वत, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, विपुल सिंह, नितेश सिंह, डॉ रौशन सिंह, उमा शंकर, राज किशोर गुप्ता, जिला महामंत्री अभय कुमार घोष सोनू , योगेश कुमार पांडेय, विजय कुमार कुशवाहा,

जिला मंत्री श्वेता सुमन, मनीष दास, विकास कर्ण, राजेश टंडन, जिला प्रवक्ता प्रदीप कुमार जैन, विनोद कुमार सिन्हा, कुमार श्रवण, पंकज सिंह, शशि मोदी, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक बाजपेई, प्यारे हिंद, प्रकाश कुमार, आलोक सिंह बंटू, सुमन भारती, रुबी दास, प्रीति शेखर, सुधांशु भूषण, राजीव मुन्ना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन ठाकुर, प्रतिक आनन्द, निरंजन सिंह चंद्रवंशी, मुकेश राणा, अजय कुमार कुशवाहा, सतीश कुमार उर्फ कनेह्या झा, रूपेश रुप, स्वेता सिंह, माला सिंह, नीतू सिंह चौबे समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नए दायित्व मिलने पर इंदु भूषण झा ने बताया कि भागलपुर एवं नवगछिया जिले के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, इसके लिए मैं आप सभी का हृदय की गहराई से आभार व्यक्त करता हूं साथ ही साथ मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपने जो मुझ पर विश्वास किया है उसका निर्वहन मैं इमानदारी एवं पुरी निष्ठा पूर्वक करुंगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *