गिरिराज सिंह की यात्रा से BJP ने पल्ला झाड़ा, BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कह दी ये बात

बिहार में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर से सीमांचल में हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकालने वाले हैं। उनकी यात्रा से पहले बिहार में सियासत गरमा गई है। पहले उनकी इस यात्रा का विरोध जेडीयू और आरजेडी तक सीमित था। अब इसमें बीजेपी भी शामिल हो गई है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि सबका साथ,सबका विकास। ऐसे में उनकी इस यात्रा से पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया है। बता दें कि बीजेपी की यह सधी हुई प्रतिक्रिया गठबंधन धर्म से जुड़ी भी हो सकती है।

बता दें गिरिराज सिंह की यात्रा को लेकर जेडीयू ने निशाना साधते हुए कहा था कि वे यात्रा के दौरान देश के संविधान को हाथ में लेकर चलें। वहीं आरजेडी के चंद्रशेखर ने कहा कि ये लोग देश के दुश्मन हैं, समाज को बांटना और तोड़ना चाहते हैं।

ये भी पढ़े..

तीन बच्चों की मां से प्रेम विवाह के बाद सड़क पर हंगामा, दूल्हे की बहनों ने लगाए गंभीर आरोप

Share Add as a preferred…

गया में एसटीएफ जवान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण का आरोप

Share Add as a preferred…