जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के खिलाफ भाजपा भागलपुर का विरोध प्रदर्शन, केंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

दिनांक: 23 अप्रैल 2025 | स्थान: भागलपुर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के विरोध में भाजपा भागलपुर जिला इकाई द्वारा बुधवार को केंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च भामाशाह चौक से प्रारंभ होकर स्टेशन चौक तक गया, जहां पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।

संतोष कुमार बोले – हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह हमला केवल कश्मीर ही नहीं, बल्कि मानवता पर हमला है। आतंकियों ने पहलगाम में इंसानियत को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की गंभीरता को देखते हुए अपनी विदेश यात्रा स्थगित कर भारत वापसी की है, जो सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। दोषियों को उनके अपराध की कठोर सजा मिलेगी।

भाजपा नेताओं का आतंकवाद पर तीखा प्रहार

पूर्व जिलाध्यक्ष हरिवंसमणि सिंह ने कहा कि आतंकवाद लोकतंत्र और सभ्य समाज के लिए एक गहरी चुनौती है और पाकिस्तान इसे खुले तौर पर प्रायोजित कर रहा है।

जिला महामंत्री योगेश पांडे ने कहा कि आतंकियों की कश्मीर को अस्थिर करने की कोई साजिश सफल नहीं होगी, देश एकजुट है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने कहा कि पर्यटकों को निशाना बनाकर आतंकियों ने इंसानियत को शर्मसार किया है, ऐसी कायरता का करारा जवाब मिलेगा।

कई कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पवन मिश्रा, नभय चौधरी, मुकेश मिश्रा, राजकिशोर गुप्ता, देवेंद्र चौधरी, अंजना प्रकाश, उमाशंकर, राजेश टंडन, प्रणव दास, रूपारानी साह, जिला मीडिया प्रमुख प्राणिक वाजपेयी, चंदन ठाकुर, नंदकिशोर हरि, मोहम्मद कुर्बान शेख, विनोद सिन्हा, प्रदीप जैन, ओम भास्कर, निरंजन चंद्रवंशी, सोमनाथ शर्मा, उमा भूषण तांती, मनोज हरि, विजय साह, बैद्यनाथ मंडल, ओमप्रकाश तिवारी, रामनाथ पासवान, संजय भट्ट, आलोक, संगीता सिन्हा, सुनिधि मिश्रा, रघुनन्दन चौरसिया, मनीष कश्यप, अमरदीप साह, जयप्रकाश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा ने इस मौके पर आतंकवादियों के कुकृत्य की कड़ी निंदा करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

  • Related Posts

    खाकी का ‘देवदूत’ अवतार! 3 साल पहले वाराणसी से खोया ‘लाल’ बक्सर में मिला; डुमरांव पुलिस ने खत्म किया एक मां का लंबा इंतजार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *