भागलपुर नगर निगम की अव्यवस्था पर भाजपा का हमला, नगर आयुक्त को सौंपा मांग पत्र

भागलपुर, 7 अगस्त 2025 — भागलपुर नगर निगम क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था, जलजमाव, और अन्य नागरिक समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नगर आयुक्त शुभम कुमार से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने किया और निगम प्रशासन को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

बैठक में भाजपा नेताओं ने नगर आयुक्त के समक्ष साफ-सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, होल्डिंग टैक्स में जारी विसंगतियों को दूर करने तथा सड़कों के पुनर्वर्गीकरण की आवश्यकता को लेकर गंभीर चिंता जताई। संतोष कुमार ने स्पष्ट कहा कि “शहर की हालत बदतर हो चुकी है, और नगर निगम की उदासीनता के चलते जनता त्रस्त है।”

उन्होंने कहा कि भागलपुर की सड़कों पर कई स्थानों पर बुडको द्वारा पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढे छोड़ दिए गए हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है, और विषहरी पूजा जैसे आगामी पर्व को देखते हुए जल्द से जल्द इन गड्ढों को भरना जरूरी है।

स्ट्रीट लाइट से लेकर नाले तक पर उठाए सवाल

प्रतिनिधिमंडल ने शहर की अधिकांश स्ट्रीट लाइट्स के खराब रहने की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए उसे शीघ्र ठीक करने की मांग की। नाले निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए, जिसमें तकनीकी खामियों और घटिया निर्माण कार्य की शिकायत की गई।

भाजपा ने सुझाव दिया कि नगर निगम वर्षभर की योजनाओं का सार्वजनिक कैलेंडर जारी करे, जिससे जनता को यह जानकारी हो सके कि कौन-सा कार्य किस महीने में होगा। साथ ही यह भी मांग रखी गई कि नगर निगम स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करे ताकि उनकी समस्याएं, सुझाव और फीडबैक के आधार पर नीतिगत बदलाव किए जा सकें।

नगर आयुक्त ने जताई सहमति

बैठक के दौरान नगर आयुक्त शुभम कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि नगर निगम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि “शहर को साफ-सुथरा और नागरिकों की सुविधा के अनुसार संचालित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। जल्द ही सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।”

प्रतिनिधिमंडल में ये नेता रहे मौजूद

इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला महामंत्री योगेश पांडे, उपाध्यक्ष आलोक सिंह बंटू, भागलपुर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, और जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश साह भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में नगर निगम से पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की मांग की।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर दर्दनाक हादसा, आंधी से बचने के लिए शेड के नीचे रुके पिता की मौत, बेटे के सामने उजड़ गया परिवार

    Share Add as a preferred…

    मुहर्रम को लेकर सुल्तानगंज थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

    Share Add as a preferred…