‘BJP का कोई कार्यकर्ता 2025 में बिहार का CM बनेगा’, सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरीऔर बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने गोपालगंज का दौरा किया. जहां एक सभा को संबोधित करते दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. साथ ही विपक्षी पार्टियों पर जमकर प्रहार किया. इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू-नीतीश और कांग्रेस ने बिहार को लूट लिया है. जब 2025 में बीजेपी की सरकार बनेगी, तब बिहार में तेजी से विकास होगा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए एकजुट होकर बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगा. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जानती है कि पिछले 34 वर्ष में नीतीश और लालू राज में नीतीश और लालू ने बिहार को लूटने का काम किया है. राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. अपराधियों का बोलबाला है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि 2025 में बीजेपी का कोई कार्यकर्ता ही सीएम बनेगा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए एकजुट है और बिहार की सभी 40 सीट जीतेगा, क्योंकि लालू और नीतीश ने 34 साल में बिहार को लूट लिया है. इन लोगों ने बिहार को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने का काम किया है. बिहार की जनता नीतीश-लालू और कांग्रेस राज को मुक्त करते हुए भाजपा को एक मौका देगी. 2024 में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 40 की 40 सीट और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में 2025 में भाजपा का कोई कार्यकर्ता बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा ।

  • Related Posts

    ईद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सद्भाव संदेश: पटना के खानकाहों में सजदा, लोगों को दी मुबारकबाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 693 योजनाओं का उद्घाटन, 45 हजार BPSC शिक्षकों की बहाली का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading