दुबई सम्मेलन में बिहार के जल-जीवन-हरियाली अभियान और कृषि रोड मैप की खूब प्रशंसा

दुनियाभर से लोग जलवायु परिवर्तन पर चर्चा के लिए दुबई में हो रहे संयुक्त राष्ट्र के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर बिहार के जल-जीवन-हरियाली अभियान और कृषि रोड मैप की इस मौके पर खूब प्रशंसा हुई। दुबई में 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप-28) में बिहार ने भाग लिया है।

 

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बिहार के चयनित अधिकारियों ने वनीकरण पहल की शृंखला प्रस्तुत की, जिसमें जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में एक रोल मॉडल के रूप में काम करने की क्षमता को प्रदर्शित किया गया। जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए बिहार में पौधारोपण से संबंधित एक प्रस्तुति को भी अंतरराष्ट्रीय पटल पर रखा गया। पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार वनीकरण के माध्यम से जलवायु संकट प्रबंधन में एक रोल मॉडल के रुप में सामने आया है। वर्ष 2012-13 में हरियाली मिशन का शुभारंभ हुआ, उसके बाद से कुल 381 मिलियन वृक्षारोपण किया गया। राज्य का हरित आवरण नौ प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो चुका है।

Related Posts

भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

Share Add as a preferred…

Continue reading
विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *