बिहार के वैभव सूर्यवंशी का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन, इंग्लैंड दौरे पर दिखाएंगे जलवा

पटना, 23 मई 2025 – बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के उभरते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। वैभव अब इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बीसीसीआई द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार, 24 जून से 23 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे में भारतीय अंडर-19 टीम इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ एक 50 ओवर का अभ्यास मैच, पांच युवा वनडे और दो बहु-दिवसीय मुकाबले खेलेगी।

इस उपलब्धि पर बिहार क्रिकेट संघ (BCA) के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा,
“यह बिहार के लिए गर्व का क्षण है। वैभव जैसे खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से राज्य क्रिकेट को नई पहचान मिल रही है।”

वैभव सूर्यवंशी की इस चयन से राज्य के क्रिकेटरों और युवाओं को भी बड़ी प्रेरणा मिलेगी। उन्हें उम्मीद है कि वैभव अपने प्रदर्शन से देश और बिहार का नाम रोशन करेंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *