बिहार के चार सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग: NH-27 से NH-22 तक, जानिए क्यों हैं ये राज्य की लाइफलाइन

बिहार में कई राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य की आर्थिक और यातायात व्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं, लेकिन इनमें चार हाईवे ऐसे हैं जिन पर सबसे ज्यादा दबाव और आवागमन देखा जाता है। ये राजमार्ग न सिर्फ राज्य के प्रमुख शहरों को जोड़ते हैं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों, खासकर पूर्वोत्तर भारत से भी मजबूत संपर्क स्थापित करते हैं।

सबसे प्रमुख है NH-27, जो देश के सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों में से एक है। करीब 3,507 किलोमीटर लंबा यह हाईवे बिहार के गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे बड़े शहरों से होकर गुजरता है। पूर्वोत्तर भारत को जोड़ने की वजह से इस मार्ग पर लगातार भारी ट्रैफिक बना रहता है, जिससे यह राज्य की सबसे व्यस्त सड़कों में गिना जाता है।

इसके अलावा NH-30 भी बिहार के लिए बेहद अहम है। यह पटना को आरा, बक्सर समेत कई शहरों से जोड़ता है। राजधानी से सीधा संपर्क होने के कारण इस हाईवे पर यातायात का दबाव काफी अधिक रहता है। पटना-बख्तियारपुर और कोइलवर-भोजपुर खंड को चौड़ीकरण कर चार लेन में विकसित किया गया है, जिससे आवागमन को बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।

NH-31 भी राज्य के व्यस्त मार्गों में शामिल है। लगभग 1,000 किलोमीटर लंबा यह हाईवे उत्तर बिहार को पश्चिम बंगाल से जोड़ता है। बिहार में इसकी लंबाई करीब 415 किलोमीटर है और यह छपरा, पटना, हाजीपुर, बख्तियारपुर, मोकामा, खगड़िया, बेगूसराय, कटिहार जैसे महत्वपूर्ण शहरों से होकर गुजरता है। इस वजह से इस मार्ग पर भी लगातार भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है।

वहीं NH-22 (नया) बिहार और झारखंड को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण हाईवे है। यह सीतामढ़ी के सोनबरसा से शुरू होकर झारखंड के लोहरदगा तक जाता है। यह मार्ग सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, हाजीपुर, पटना, जहानाबाद और गया जैसे शहरों को जोड़ते हुए क्षेत्रीय विकास, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देता है।

इन चारों राष्ट्रीय राजमार्गों का महत्व न सिर्फ यातायात के लिहाज से है, बल्कि ये बिहार की अर्थव्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला पुल पर मालवाहक वाहनों के वायरल वीडियो में जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Share Add as a preferred…

    खेलते समय मासूम पर कुत्ते का हमला, हाथ में कई जगह गहरे जख्म, अस्पताल में कराया गया इलाज

    Share Add as a preferred…