बिहार की महिला भाजपा विधायक मांगती हैं रंगदारी! विरोध में उतरे कॉलेज कर्मी, पुलिस में की शिकायत

बिहार की एक महिला भाजपा विधायक पर कॉलेज प्रशासन से रंगदारी मांगने के आरोप लगे हैं. पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा के खिलाफ टीपी वर्मा कॉलेज के शिक्षकों ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

शिक्षक और कर्मी विधायक के विरोध में उतर गए और शिकारपुर पुलिस थाने में विधायक रश्मि वर्मा के खिलाफ आवेदन दिया. उधर विधायक ने कॉलेज प्रशासन पर छात्र- छात्राओं से रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।

शिक्षकों का कहना है कि जब बीएड का इंटरनल एग्जाम हो रहा था, तब प्रिंसिपल की गैर- मौजूदगी में विधायक परीक्षा कक्ष में पहुंच गई और उन्होंने कॉलेज कर्मियों को नौकरी खाने की धमकी दी. शिक्षकों के मुताबिक भाजपा विधायक रश्मि वर्मा बीते डेढ़ साल से रंगदारी मांग रही हैं. इससे कॉलेज के सभी कर्मचारियों में खौफ का माहौल है. उनका आरोप है कि वह अपने प्रतिनिधियों के जरिए रंगदारी की मांग करती हैं।

महिला विधायक रश्मि वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें कॉलेज में बच्चों से उगाही की सूचना मिली थी, तो वहां पहुंच गईं. बीएड की प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर स्टूडेंट्स से दो- दो हजार रुपये वसूले जा रहे थे. बच्चों ने भी इसकी पुष्टि की है।

  • Related Posts

    मनीष कश्यप की मुश्किलें फिर बढ़ीं! चंपारण में पुल ठेकेदार से मारपीट मामले में FIR दर्ज; यूट्यूबर सहित एक दर्जन पर कानूनी ‘स्ट्राइक’

    HIGHLIGHTS: योगापट्टी में ‘पुल’ निर्माण…

    Continue reading
    पश्चिम एशिया युद्ध के बीच PM मोदी का ‘एक्शन प्लान’! CCS बैठक में सख्त निर्देश— “देश में न हो खाद-ईंधन की कमी, कालाबाजारी करने वालों पर कसें नकेल”

    HIGHLIGHTS: युद्ध के साये में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *