बिहार विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: राजगीर में हॉकी मैच देखने के लिए घर बैठे पाएं मुफ्त पास, जानिए प्रोसैस

बिहार के राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक होने वाली महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के लिए मुफ्त पास अब ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए टिकटजिनी(ticketgenie) एप को डेवलप किया गया है।

“क्यूआर कोड ही पास होगा”
प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक ने बताया कि महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का मैच देखने के लिए कई देशों से लोग राजगीर आएंगे। उन्हें किसी असुविधा का सामना न हो इसके लिए ऑनलाइन निशुल्क पास की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पास बुक करने के लिए सबसे पहले आपको टिकटजिनी ऐप पर रजिस्ट्रेशन करनी होगी। इसके लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर एक क्यूआर कोड आएगा। यह क्यूआर कोड ही पास होगा, जिसे स्टेडियम के गेट पर स्कैन करने के बाद प्रवेश मिल जाएगा।

“टिकटों की बिक्री पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी”

मिली जानकारी के अनुसार,स्टेडियम में सीमित सीटें होने के कारण पहले आओ, पहले पाओ की व्यवस्था की गई है। एक पास पर एक व्यक्ति को इंट्री मिलेगी। वहीं एक व्यक्ति को सिर्फ दो पास ही जारी किए जाएंगे। 3वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए पास अनिवार्य है। बता दें स्टेडियम में 3200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। आयोजन की आरंभ एक स्वागत गान से किया जाएगा, जिसमें 6 से 10 साल के स्थानीय स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। चैंपियनशिप का पहला मुकाबला जापान और कोरिया के बीच 11 नवंबर को दोपहर 3 बजे होगा।

  • Related Posts

    बिहार बजट किसानों के लिए गेमचेंजर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकत.. राम कृपाल यादव बोले—जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना होगी शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *