15 सितंबर को बिहार को मिलेंगी नई ट्रेनें, अमृत और वंदे भारत को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन, कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस भी मिलेगी सौगात

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार और देश के यात्रियों को नई रेल सुविधाओं की सौगात देंगे। इस दिन जोगबनी-ईरोड और सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) के बीच अमृत भारत ट्रेन तथा जोगबनी-दानापुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस का भी शुभारंभ होगा।

यात्रियों को मिलेगी नई कनेक्टिविटी

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के अनुसार,

  • सहरसा-छेहरटा अमृत भारत ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद और अंबाला कैंट होकर चलेगी।
  • जोगबनी-ईरोड अमृत भारत ट्रेन पूर्णिया, कटिहार, मानसी, बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा और काटपाडी होकर गुजरेगी।
  • जोगबनी-दानापुर वंदे भारत ट्रेन फारबिसगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होकर दानापुर तक जाएगी।

उद्घाटन स्पेशल की समय सारिणी

  • गाड़ी संख्या 06602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल:
    15 सितंबर को 15:30 बजे जोगबनी से खुलेगी और 18 सितंबर को सुबह 07:20 बजे ईरोड पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 05531 सहरसा-छेहरटा अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल:
    15 सितंबर को 15:30 बजे सहरसा से खुलेगी और 17 सितंबर को 02:00 बजे छेहरटा पहुंचेगी।

कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस भी शुरू

इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी दो एक्सप्रेस ट्रेनों का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें 15701/15702 कटिहार-सिलीगुड़ी-कटिहार एक्सप्रेस शामिल है। यह प्रतिदिन कटिहार से शाम 18:05 बजे खुलेगी और पूर्णिया होते हुए सिलीगुड़ी जाएगी।


 

  • Related Posts

    बिहार में वैलेंटाइन डे पर ‘लठमार’ तैयारी: नारा गूंजा- ‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’; RJD ने किया समर्थन, तो हिंदू संगठनों का अल्टीमेटम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading