बिहार में अगले दो दिन छाएगा कोहरा, ठंड बनी रहेगी, दिन में खिली रहेगी धूप

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे के छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

सुबह-शाम ठंड का असर, दोपहर में राहत
सुबह और शाम के समय लोगों को सर्दी का ज्यादा एहसास होगा, जबकि दिन में धूप निकलने से कुछ हद तक राहत मिलेगी। रविवार की सुबह राज्य के करीब 20 जिलों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा दर्ज किया गया।

भागलपुर में रात की ठंड बरकरार
भागलपुर जिले में रात के समय ओस और सर्द पछुआ हवाओं के कारण ठंड लगातार लोगों को परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार रात की ठंड अभी बनी रहेगी, हालांकि 24 जनवरी के बाद कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है

बीते 24 घंटे में भागलपुर में दिन का तापमान 0.6 डिग्री और रात का तापमान 1.1 डिग्री बढ़ा है।
रविवार को यहां अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 2.2 और 0.9 डिग्री अधिक रहा।

राज्य में दृश्यता बेहद कम
राज्य में सबसे कम दृश्यता गया जी में मात्र 50 मीटर दर्ज की गई। रविवार को बिहार के 21 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस (राजगीर) और अधिकतम 27.8 डिग्री सेल्सियस (कैमूर) रिकॉर्ड किया गया।

पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में ठंड का असर और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज से हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं यूपी-बिहार सहित मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों की सलाह है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं।

  • Related Posts

    अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन: इंटर परीक्षा में 92.17% छात्र सफल, राज्य औसत से आगे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading