बिहार में मौसम का अचानक बदल गया मिज़ाज: तेज पछुआ हवाओं के साथ पारा गिरा, शीतलहर की दस्तक

पटना: बिहार में शुक्रवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज़ पछुआ हवाओं ने पूरे राज्य में ठिठुरन बढ़ा दी है। 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को घर से बाहर निकलते ही कांपने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग ने इस बदलाव को “शीतलहर का शुरुआती संकेत” बताया है।

इन जिलों में सबसे अधिक बढ़ी ठंड, औरंगाबाद सबसे ठंडा

शुक्रवार रात से बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार निम्नलिखित जिलों में शीतलहर का असर सबसे अधिक महसूस किया जा रहा है:

  • पटना, गया, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल
  • पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सासाराम, नालंदा, बक्सर

राज्य में पिछले 24 घंटे में औरंगाबाद सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा केवल 7.3°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज रात कई जगहों पर तापमान 5°C तक गिर सकता है, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दौर हो सकता है।

अगले 48 घंटे तक कोहरा रहेगा कहर—विजिबिलिटी 200–500 मीटर

बिहार के उत्तरी और दक्षिणी इलाकों में घने कोहरे का असर पहले से ही दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए व्यापक कोहरा अलर्ट जारी किया है।

कोहरे से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले:

  • उत्तर बिहार: प. चंपारण, पू. चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान
  • कोसी–सीमांचल: सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया
  • पूर्व बिहार: भागलपुर, बांका, खगड़िया, मुंगेर, जमुई
  • दक्षिण बिहार: पटना, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर

सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी 200–500 मीटर तक सीमित रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

तापमान का ताज़ा अपडेट

  • न्यूनतम तापमान: 5°C से 12°C
  • अधिकतम तापमान: 24°C से 28°C
  • हवा की रफ्तार: 30–40 किमी/घंटा (तेज़ पछुआ हवा)
  • दिन का मौसम: हल्की धूप के बावजूद हवा की ठंडक से तापमान कम महसूस होगा

वैज्ञानिकों की चेतावनी: “विंड चिल इफेक्ट से 4–6°C ज्यादा ठंड महसूस होगी”

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पछुआ हवाओं के चलते विंड चिल इफेक्ट तेज होगा। इसका मतलब है कि यदि तापमान 10°C भी हो, तो महसूस 4–6°C के आसपास की ठंड होगी।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने और देर शाम बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी है।

बिहार में ठंड का यह पहला तीखा झोंका है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा दोनों और अधिक बढ़ सकते हैं।

  • Related Posts

    मुज़फ्फरपुर की ‘सोलर दीदी’ को राष्ट्रपति भवन से गणतंत्र दिवस समारोह का निमंत्रण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    7 दिन से जल रहा एक ही घर, गया में रहस्यमयी आग ने सबको चौंकाया – साधु का श्राप या कोई साजिश? 

    Share Add as a preferred…

    Continue reading