बिहार मौसम अलर्ट: कई जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

पटना | बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार सुबह ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों में अगले तीन घंटे के भीतर तेज आंधी, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी दी है।

अगले 3 घंटे इन जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार:

  • दरभंगा
  • पश्चिम चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • मुजफ्फरपुर
  • शिवहर
  • समस्तीपुर
  • सीतामढ़ी

में 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, मेघगर्जन और भारी बारिश की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

  • अररिया
  • किशनगंज

इन जिलों में 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

येलो अलर्ट वाले जिले

मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज समेत राज्य के 20 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

18 जुलाई तक मौसम का पूर्वानुमान

  • 16 जुलाई: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश।
  • 17 जुलाई: मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी वर्षा।
  • 18 जुलाई: सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना।

लोगों के लिए सलाह

  • खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
  • बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थान पर रहें।
  • किसान खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतें।
  • स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।
  • ये भी पढ़े..

    पटना पुलिस को बड़ी सफलता: पाटलिपुत्र थाना का टॉप-10 वांछित अपराधी अमन कुमार उर्फ सागर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    सीतामढ़ी में पाकिस्तान से कथित सोशल मीडिया संपर्क के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड जब्त

    Share Add as a preferred…