बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा विस्तार, 4 नए एयरपोर्ट्स पर लगेगी मुहर

पटना: बिहार में हवाई यात्रा को लेकर बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार द्वारा नए एयरपोर्ट निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद अब राज्य के कई शहर सीधे हवाई नेटवर्क से जुड़ेंगे। इससे यात्रियों के लिए यात्रा आसान होगी और राज्य में निवेश एवं विकास की गति भी तेज होगी।

केंद्र सरकार ने देशभर में 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना को हरी झंडी दी है, जिसमें बिहार के कई शहर शामिल हैं। इस फैसले से राज्य में हवाई कनेक्टिविटी का दायरा पहले से कई गुना बढ़ जाएगा।

इन 4 शहरों में बनेंगे नए एयरपोर्ट

अब तक पटना और दरभंगा एयरपोर्ट मुख्य हवाई केंद्र थे, जबकि गया और पूर्णिया पर सीमित सेवाएं ही उपलब्ध थीं। लेकिन अब गोपालगंज (सबेया), बेगूसराय (उलाओ), भागलपुर और छपरा में नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। इन एयरपोर्ट्स के शुरू होने के बाद लोग हवाई यात्रा के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहेंगे और राज्य का हवाई नेटवर्क और मजबूत होगा।

सोनपुर और पूर्णिया में भी काम प्रगति पर

पूर्णिया में सिविल टर्मिनल निर्माण और मुजफ्फरपुर के पताही हवाई पट्टी के पुनरुद्धार का काम अंतिम चरण में है। वहीं सोनपुर में नए एयरपोर्ट के निर्माण को भी मंजूरी मिल चुकी है। सरकार का मानना है कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से यात्रियों को सुविधा के साथ-साथ व्यापार, निवेश और पर्यटन में भी तेजी आएगी।

विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी

विशेष रूप से भागलपुर जैसे औद्योगिक शहर और बेगूसराय, गोपालगंज जैसे उभरते क्षेत्रों में इस पहल से विकास की संभावनाएं तेज होंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम बिहार के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देगा और राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में नेशनल हाईवे किनारे निर्माण पर लग सकती है रोक, सरकार ला रही नई नीति

    Share Add as a preferred…

    बिहार-यूपी का कुख्यात अपराधी लल्लन सिंह एनकाउंटर में ढेर, 1.25 लाख का था इनामी

    Share Add as a preferred…