बिहार में पुणे जैसा सेंटर: वर्ल्ड बैंक हटा तो सरकार ने कहा- हम बनाएंगे; सुपौल के वीरपुर प्रोजेक्ट के लिए 32 करोड़ मंजूर

सुपौल/पटना | कोसी नदी की बाढ़ और गाद (Silt) की समस्या समझने के लिए अब बिहार के इंजीनियरों को पुणे नहीं जाना पड़ेगा। सुपौल के वीरपुर में बन रहे ‘फिजिकल मॉडलिंग सेंटर’ (Center of Excellence) का काम अब बिहार सरकार अपने खर्च पर पूरा करेगी।

  • पेच क्या था: यह प्रोजेक्ट वर्ल्ड बैंक की मदद से चल रहा था, लेकिन योजना की अवधि खत्म होने से फंड रुक गया और काम अधूरा रह गया।
  • अब क्या होगा: शुक्रवार को कैबिनेट ने इसके लिए 32 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं।
  • क्यों है खास: यह पुणे के बाद भारत का दूसरा ऐसा सेंटर है। यहां कोसी नदी के बहाव, गाद और गुस्से (Hydraulic properties) का वैज्ञानिक अध्ययन होगा। इससे भविष्य में बनने वाले डैम और तटबंध (Embankment) ज्यादा मजबूत बनेंगे और बाढ़ से लड़ने में मदद मिलेगी।
  • ये भी पढ़े..

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर बवाल: राजधानी एक्सप्रेस के आगे ट्रैक पर उतरे परीक्षार्थी, सरकार और रेलवे के खिलाफ नारेबाजी

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला पुल पर मालवाहक वाहनों के वायरल वीडियो में जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Share Add as a preferred…