बिहार एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, पटना जिले का टॉप-10 कुख्यात वांछित रणधीर धराया

बिहार एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पटना जिले के टॉप-10 कुख्यात वांछित अपराधियों में शामिल रणधीर कुमार को गिरफ्तार किया है. बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने रविवार को रणधीर को  नवादा जिला के नवादा थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार रणधीर पटना जिले के फतुहा थानाक्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर नौहट्टा का रहने वाला है. इसके खिलाफ हत्या में शामिल रहने सहित कई अन्य आरोप दर्ज हैं.

पटना के ही प्रोपर्टी डीलर शिव कुमार  की हत्या में भी रणधीर के शामिल रहने का आरोप है. इसके अलावा आरोपी के खिलाफ  पटना जिला के विभिन्न थाना में हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज है. अपराध के कई संगीन मामलों के आरोपी रणधीर को पटना जिला पुलिस ने जिले के टॉप 10 कुख्यात वांछित अपराधियों में शामिल रखा था. बिहार एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को नवादा से गिरफ्तार किया.

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *