बिहार को विशेष दर्जा और पैकेज मिले : तेजस्वी यादव

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने और विशेष पैकेज देने की मांग की। गुरुवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवस के समीप मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया दी। कहा कि बिहार ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है तो बिहार के साथ सौतेला व्यवहार नही होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार की जो पुरानी मांग रही है, विशेष दर्जा या विशेष पैकेज देने की, कम से कम वो काम तो होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं, मुख्यमंत्री उनसे मिल भी रहे हैं, तो मुख्यमंत्री को उनसे बोलना चाहिए कि देश में जाति आधारित जनगणना करवाई जाए। उन्होंने तंज किया कि अब तक जनगणना ही नहीं हो पायी तो क्या जातिगत जनगणना होगी। इसके लिए जनगणना में बस एक कॉलम ही तो जोड़ना है।

  • Related Posts

    अररिया में ‘विकास’ का महा-धमाका! समृद्धि यात्रा में CM नीतीश ने दी ₹546 करोड़ की सौगात; पुल, फ्लाईओवर और डेयरी प्रोजेक्ट से बदलेगी सीमांचल की सूरत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में ‘इंसाफ’ का मेगा शो! 14 मार्च को लोक अदालत की बारी, प्रचार वाहन को मिली हरी झंडी; बिजली-बैंक के झगड़े अब मिनटों में होंगे खत्म

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *