“चमके बिहार, गमके बिहार, अमृतकाल में दमके बिहार” विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने जारी किया वीडियो सॉन्ग

बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चमके बिहार, गमके बिहार वीडियो सांग जारी किया है।

बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने इस गाने के वीडियो को सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अमृतकाल में बदल रहा है बिहार, फिर एक बार डबल इंजन सरकार।’ वीडियो को‘चमके बिहार-गमके बिहार, अमृतकाल में दमके बिहार’ नाम दिया गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा तथा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को दिखाया गया है।

वीडियो सांग में  बिहार के विकास की झलक
भाजपा के इस वीडियो सांग में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार की उपलब्धियों और केंद्र की योजनाओं को विस्तार से दिखाया गया है। इस वीडियो में बिहार के विकास की झलक दिखाई गई है। वीडियो में डबल इंजन सरकार होने से बिहार को क्या लाभ हुआ है, इसे भी दर्शाया गया है। पूर्ववर्ती सरकारों में बिहार की क्या स्थिति थी, यह भी वीडियो में दिखाया गया है।

  • Related Posts

    कैमूर में ‘शिक्षा के मंदिर’ की मर्यादा तार-तार! नशे में झूमते गुरुजी का वीडियो वायरल, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लीलता पर भी गिरी गाज; DEO का कड़ा एक्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *