दीपावली और छठ पर्व पर बिहार पुलिस की छुट्टियां रद्द, बिहार PHQ ने जारी किया आदेश

दीपावली और छठ पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालयकी ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है. बिहार पुलिस में तैनात पदाधिकारी से लेकर कांस्टेबल तक की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. सिर्फ अति आवश्यक होने पर ही छुट्टी दी जाएगी. बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से बिहार के सभी आरक्षी अधीक्षकों को पत्र भेजकर यह आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि बिहार में त्योहारों में तैनाती को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश आया है. दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी को फिलहाल रद्द करने का आदेश जारी किया गया है. बिहार पुलिस मुख्यालय, विधि व्यवस्था प्रभाग की ओर से एक पत्र जारी किया गया है. आदेश में दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व के अवसर पर सभी प्रकार के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के अवकाश को फिलहाल रद्द किया गया है।

दिनांक 11 नवंबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक के लिए सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस (अधीक्षक रेलवे), विशेष शाखा, आर्थिक अपराध इकाई सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देशित अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था संजय सिंह की ओर यह पत्र जारी कर किया गया है. पर्व त्यौहार के मौके पर अमूमन विधि व्यवस्था को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के द्वारा यह निर्णय लिया जाता है।

  • Related Posts

    बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26-27 मार्च को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की फिजाओं में ‘अमन’ की दुआ! खानकाहों की चौखट पर पहुँचे सीएम नीतीश; ईद पर फुलवारी शरीफ से पटना सिटी तक दिखा ‘भाईचारे’ का नीतीश मॉडल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *