नालंदा: नालंदा जिले के साइबर थाना ने लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी फेसबुक और गूगल ऐड्स के माध्यम से लोन का विज्ञापन डालते थे और अपने फर्जी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते थे। जब कोई व्यक्ति उक्त नंबर पर WhatsApp के जरिए संपर्क करता, तो आरोपियों द्वारा उसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और बैंक अकाउंट जैसी संवेदनशील जानकारी देने के लिए कहा जाता था। इसके बाद आरोपियों द्वारा Registration Fee, GST, NOC, File Processing Fee आदि के नाम पर लोगों से पैसे की ठगी की जाती थी।
बरामद सामग्री:
- 11 मोबाइल फोन
- 3 डेबिट कार्ड
- 2 सिम कार्ड
- 2 पासबुक
- 2 चेकबुक
- ₹60,000 नकद
पुलिस की चेतावनी:
साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस ने जनता से अपील की है कि कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को आधार, पैन या बैंक विवरण न दें और किसी भी लोन या निवेश का लेन-देन केवल विश्वसनीय संस्थाओं के माध्यम से ही करें।


