बिहार: सांप के डसने से दो किसानों की दर्दनाक मौत, खेत मे काम करने के दौरान गई जान

NAWADA: बरसात के दिनों में जहरीले सांपों का निकलना आम बात है लेकिन जब वे लोगों को अपना शिकार बनाने लगे तो यह चिंता का विषय बन जाता है। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां खेत में काम करने के दौरान दो किसानों को जहरीले सांप ने डस लिया। दोनों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पहली घटना काशीचक थाना क्षेत्र के रेवरा गांव की है, जहां खेत में काम करने के दौरान अनिल कुमार सिंह के बेटे राकेश को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन राकेश को लेकर वारिसलीगंज के अस्पताल में पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था, इलाज के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया।

वहीं दूसरी घटना पकरीबरामा के बाजितपुर की है, जहां श्रीकांत सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने के बाद श्रीकांत सिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • ये भी पढ़े..

    सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, लेकिन CJP का आंदोलन जारी; अभिजीत दीपके बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे’

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात; ड्रोन से हो रही निगरानी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *