बिहार के मंत्री सुमित सिंह ने ”माई बहिन मान योजना” के नाम पर जताई कड़ी आपत्ति, भड़की राजद ने कही ये बात

पटना: बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह के एक बयान से बिहार की राजनीति गरमा गई है। दरअसल राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा “माई, बहिन मान योजना घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि अगर वे सत्ता में आते तो माताओं बहनों को 2,500 रुपये प्रति माह देंगे। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री की इस घोषणा के बारे में पूछे जाने पर मंत्री सुमित सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि, “यह एक योजना की तरह कम और एक गाली की तरह अधिक लगता है। वहीं मंत्री के इस बयान पर राजद ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जबरदस्त पलटवार किया।

मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि’माई बहन मान योजना’ … यह किस तरह की योजना है? उन्हें इस तरह के विचार कौन देता है? और उन्हें यह सब केवल चुनाव से पहले याद आता है। सुमित सिंह ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि उनके पोस्ट का समय या वीडियो का समय देख लीजिए। वो किस समय और किस मूड में ऐसे पोस्ट करते हैं।

मंत्री सुमित सिंह ने आगे कहा कि आरबीआई ने हर पार्टी एवं राज्य सरकार पर गाइडलाइन जारी की है कि किसी भी पार्टी के जरिए कोई भी लुभावने वादे या कोई भी योजना लागू करने की घोषणा नहीं कर सकते। इसके बावजूद अरविंद केजरीवाल हों या हेमंत सोरेन या तेजस्वी यादव इन्होंने घोषणा की।

RJD का पलटवार 

वहीं राजद ने इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मंत्री की मानसिकता और सत्तारूढ़ भाजपा-जदयू गठबंधन की बिहार की माताओं और बहनों के प्रति नफरत को दर्शाता है। मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने फीड बैक के आधार पर इसकी घोषणा की है। आप ऐसी घोषणाओं का स्वागत कीजिए ना। आप हमारे विरोधी हैं, चुनाव लड़िएगा। आप अगर कहेंगे ये गाली जैसा लगता है तो मैं आपकी सोच और समझ पर यही कहूंगा कि भगवान आपको सद्बुद्धि दें।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *