बिहार : स्कूल निरीक्षण के दौरान हादसे का शिकार हूई मंत्री लेसी सिंह,ICU में भर्ती

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया में स्कूल के निरीक्षण के दौरान खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री लेसी सिंह का पैर सीढ़ी से फिसल गया. जिसकी वजह से वह नीचे गिर पड़ीं, साथ में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी थे. सभीलोगों ने उन्हें इलाज के लिए स्थानीय प्राइवेट नर्सिग होम ले गए. जहाँ डॉक्टर्स ने फर्स्ट एड कर बताया कि कमर एवं हाथ में चोट लगी है. एक्सरे के बाद पता चल पाएगा कि हड्डी टूटी है या नहीं. फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है.

लेसी सिंह का फिसला पैर

बिहार सरकार के खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह आज पूर्णिया के जिला स्कूल में निरीक्षण के दौरान अचानक सीढ़ी पर से गिर गई. गिरने से वह घायल हो गईं. उनके दाहिने हाथ एवं कमर में चोट लगी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि हल्का फ्रैक्चर भी हो गया है. मंत्री लेसी सिंह फिलहाल पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती हैं. जहां डॉक्टरों की टीम के द्वारा उनका इलाज चल रहा है.

ICU में भर्ती 

उनको देखने पहुंचे पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि जिला स्कूल में उन्नयन कार्यक्रम को देखने के लिए मंत्री विजय चौधरी, मंत्री लेसी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, डीएम, एसपी सभी लोग पहुंचे थे. इसी दौरान मंत्री लेसी सिंह सीढ़ी से फिसल गईं, जिसमें उनके हाथ में चोट लग गई. दाहिने हाथ में हल्का क्रेक सा लग रहा है. डॉक्टर ने कहा की स्थिति ठीक है.

“मंत्री लेसी सिंह स्कूल का निरीक्षण कर रहीं थी तभी उनका पैर फिसल गया. उनको चोट आई है. चोट कितनी गंभीर है जांच रिपोर्ट के बाद पता चलेगा. उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ICU में भर्ती हैं.”- संतोष कुशवाहा, पूर्व सांसद

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…