बिहार में समय से पहले ही गर्मी दिखाने लगी तेवर, अभी से हीट वेव जैसे हालात, तापमान पहुंचा 41.4°C के पार

समय से पहले ही बिहार में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। मार्च में ही हीट वेव जैसे हालात हैं, जिसके कारण गर्मी से लोग बेहाल हैं। राज्य के कई जिलों में तापमान 40°C के पार पहुंच चुका है, जिससे लू जैसी स्थिति बन रही है। बक्सर में सबसे अधिक तापमान 41.4°C दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में दक्षिणी और पश्चिमी बिहार के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में 3°C तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। 27 मार्च को बिहार का सबसे गर्म जिला बक्सर रहा, जहां पारा 41.4°C तक पहुंच गया। इसके अलावा, खगड़िया (40.6°C), जीरादेई (40°C), औरंगाबाद (39.7°C), शेखपुरा (39.6°C), मधुबनी (39.5°C), गोपालगंज (39.1°C) और गया, जमुई व बांका (39°C) तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायुमंडलीय परिवर्तन के चलते गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, जिससे बिहार सहित उत्तर भारत में तापमान बढ़ रहा है, और मार्च के महीने में ही लू जैसे हालात पैदा हो गये हैं।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *