“नीतीश सरकार में औद्योगिक विकास की नई उड़ान भर रहा है बिहार”, उमेश कुशवाहा बोले- आज निवेशकों की पहली पसंद बना

बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में प्रदेश औद्योगिक विकास की नई उड़ान भर रहा है। कुशवाहा ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में सुशासन के साथ-साथ बुनियादी ढांचों को सुद्दढ़ कर प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण स्थापित किया है, जिसका सुखद परिणाम है कि आज हमारा बिहार औद्योगिक विकास की नई उड़ान भर रहा है।

कुशवाहा ने एक रिपोर्टर का हवाला देते हुए कहा कि विगत दो वर्षों के दौरान बिहार में 2,300 से अधिक छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई हैं, जिसके माध्यम से करीब 70 हजार लोगों को सीधा रोजगार से जोड़ा गया है। उद्योग अनुकूल नीतियां, बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्किल्ड मैनपॉवर, सड़कों की शानदार कनेक्टिविटी और निर्बाध बिजली की उपलब्धता के कारण बिहार आज निवेशकों के लिए पहली पसंद बना है।

जदयू अध्यक्ष ने कहा कि बीते वर्ष दिसंबर में आयोजित बिहार बिजनेस कनेक्ट में निवेशकों के साथ तकरीबन एक लाख 81 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ‘विकसित बिहार’ की सोच को निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अब बिहार लंबी छलांग लगाने की तैयारी कर चुका है।

जदयू अध्यक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासनकाल में फिरौती के लिए अपहरण को उद्योग का दर्जा प्राप्त था। निवेशक आना तो दूर की बात, भय के कारण डॉक्टर, इंजीनियर और व्यवसायी वर्ग बिहार से पलायन करने पर मजबूर हो गए थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पूर्व बीमारू राज्य वाला बिहार आज विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    नाथनगर में दुकान में अचानक लगी आग, सब्जी और सैलून की दुकान में हजारों का नुकसान

    Share Add as a preferred…

    भव्य पालकी यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री श्याम अमृत महोत्सव, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *