मेडिकल शिक्षा का हब बन रहा बिहार, 13 गुना बढ़ी MBBS सीटें, 6 से 34 होंगे मेडिकल कॉलेज

बिहार के स्वास्थ्य सेवा में कभी संसाधनों की भारी कमी थी। अस्पताल थे, तो डॉक्टर नहीं, डॉक्टर थे, तो महीनों अस्‍पताल जाते नहीं थे। स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था में डॉक्टरों की भारी कमी थी। तब बिहार में मात्र 6 सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल हुआ करते थे। मेडिकल कॉलेज में महज 390 एमबीबीएस सीट थीं। लेकिन नीतीश सरकार के शासन काल के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य सेवा में बदलाव हुआ। अब बिहार देश में मेडिकल शिक्षा का नया केंद्र बन कर उभर रहा है। आज राज्य सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि बिहार स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है।

क्‍या कहते हैं आंकड़े: साल 2005 तक बिहार में केवल 6 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे। 2025 में बिहार में मेडिकल कॉलेज की संख्या 12 हो गई। इसके अलावा 22 नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन कॉलेजों का निर्माण पूरा होने के बाद बिहार में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 34 हो जाएगी।

13 गुना बढ़ी बिहार में MBBS की सीटों की संख्या: पिछले 20 सालों में बिहार में जहां मेडिकल कॉलेज की संख्या दोगुनी हो गई है। वहीं, मेडिकल कॉलेजों में MBBS की सीटों में 13 गुणा इजाफा हुआ। साल 2005 में बिहार में MBBS की कुल 390 सीटें थीं। लेकिन 2025 तक यह संख्या 13 गुना बढ़कर 5220 हो जाएगी।

राजकीय और निजी चिकित्‍सा महाविद्याल हुए चार गुना:

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट बढ़ने के बाद ना केवल बिहार के छात्रों को मेडिकल एजुकेशन के ज्यादा अवसर मिलेंगे। बल्कि राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी भी दूर होगी। गौर करने वाली बात ये है कि बिहार में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के साथ साथ निजी चिकित्‍सा महाविद्यालय की संख्‍या बड़ी है। इस आंकड़े में चार गुना का इजाफा हुआ है।

चार गुणा हुआ प्राइवेट मेडिकल कॉलेज: बिहार में निजी चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण में तेजी आई है। 2005 में बिहार में जहां- दो प्राइवेट मेडिकल कॉलेज थे। इसमें 120 MBBS सीटें थीं। वहीं, अब 9 प्राईवेट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों की संख्या 1350 है।

294 आयुष मंदिर संचालित, 86 को मिली मंजूरी: स्वास्थ्य विभाग एलोपैथी के साथ आयुष चिकित्सा को भी बढ़ावा दे रहा है। मुजफ्फरपुर में 200 बेड का सुपर-स्पेशलिटी होम्योपैथी अस्पताल निर्माणाधीन है। वहीं, दक्षिण बिहार में भी एक नए होम्योपैथी कॉलेज और अस्पताल की स्थापना की जा रही है। हाल ही में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 2901 आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति की है। बिहार में अभी 294 आयुष आरोग्य मंदिर संचालित हैं। जबकि 86 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के निर्माण की भी घोषणा की गई है।

  • Related Posts

    बिहार के 66,799 स्कूलों में एक साथ जुटे माता-पिता और शिक्षक“हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास” थीम पर हुआ पीटीएम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार बजट किसानों के लिए गेमचेंजर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकत.. राम कृपाल यादव बोले—जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना होगी शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *