बिहार: आईपीएस जयंतकांत को तिरहुत रेंज का अतिरिक्त डीआईजी प्रभार, अपराधियों को चेतावनी

बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी और सीआईडी के वर्तमान डीआईजी जयंतकांत को तिरहुत रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रभार लेते ही जयंतकांत ने अपराधियों को चेतावनी दी है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखने की बात कही।


DIG जयंतकांत का संदेश

मीडिया से बातचीत में DIG जयंतकांत ने कहा:

“पूरे तिरहुत रेंज में लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर हमारी नजर रहेगी। क्षेत्र के लोगों से अपील है कि पुलिस का सहयोग करें। अपराध करने वाले किसी भी हाल में नहीं बख्शे जाएंगे।”


क्यों दिया अतिरिक्त प्रभार?

तिरहुत रेंज के पूर्व DIG चंदन कुमार कुशवाहा एक महीने के प्रशिक्षण के लिए गए हैं। उनके स्थान पर CID के DIG जयंतकांत को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

DIG जयंतकांत पहले मुजफ्फरपुर के SSP भी रह चुके हैं और 2019-2023 तक जिले की कमान संभाली। अपने कार्यकाल के दौरान उनकी कड़क शैली और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उनकी विशेष पहचान रही।


अपराधियों में फिर खौफ

जयंतकांत के दुबारा मुजफ्फरपुर आने की खबर से अपराधियों में खौफ फैल गया है। उनके कार्यकाल में अपराधी थर-थर कांपते थे। अब तिरहुत रेंज में भी उनकी सख्त निगरानी के चलते अपराधियों के लिए राहत की कोई गुंजाइश नहीं होगी।


 

  • Related Posts

    पूर्णिया में 24 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़े तीन आरोपियों को

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नवादा में लावारिस कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट, सुरक्षा और टीकाकरण का अभियान शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading