बिहार : बिजली कंपनी में 533 पदों पर आंतरिक बहाली

पटना। बिजली कंपनियों में 533 पदों पर आंतरिक बहाली होगी। इन पदों को बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी एवं इसकी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत कर्मियों से ही परीक्षा के आधार पर भरा जाएगा। इसको लेकर एक से 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी ने बताया है कि आंतरिक बहाली को लेकर सहायक अभियंता के 58, कनीय अभियंता के 214 और कॉरेस्पोंडेंस क्लर्क के 150 पद हैं। अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अहर्ता के अनुरूप पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

4016 पदों के लिए कल तक आवेदन का मौका

बिजली कंपनियों में 4016 पदों पर नियमित बहाली को लेकर ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर तक लिए जाएंगे। आवेदन का लिंक बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट https//www. bsphcl. co.in/ पर उपलब्ध है।

  • Related Posts

    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर नित्यानंद राय के सीएम बनने का चर्चा तेज़

    Share Add as a preferred…

    Continue reading