बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025: 24 जुलाई को भागलपुर में होगा आयोजन

भागलपुर:राज्य सरकार की पहल पर नवाचार को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से “बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025” का आयोजन 24 जुलाई 2025 को सबौर कृषि विश्वविद्यालय, भागलपुर में किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य नवाचारशील विद्यार्थियों को ऐसा मंच देना है, जहाँ वे अपने स्टार्टअप आइडिया को प्रस्तुत (Pitch) कर सकें।

आवेदन कैसे करें:

जो छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, वे निम्नलिखित तरीकों से अपना आइडिया जमा कर सकते हैं:

🔹 WhatsApp के माध्यम से भेजें (Shurukar AI WhatsApp):

बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025: 24 जुलाई को भागलपुर में होगा आयोजन

QR कोड स्कैन करें या WhatsApp पर भेजें

🔹 ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन करें:

बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025: 24 जुलाई को भागलपुर में होगा आयोजन

फॉर्म भरकर सीधे उद्योग विभाग के स्टार्टअप सेल तक आइडिया भेजें

क्या मिलेगा विजेताओं को:

  • सर्वश्रेष्ठ चयनित आइडिया को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • स्टार्टअप शुरू करने हेतु वित्तीय सहायता (Fund Support) एवं मार्गदर्शन (Mentorship) भी दिया जाएगा।

मुख्य उद्देश्य:

यह फेस्टिवल आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। राज्य भर के नवाचारशील युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया गया है।


अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

  • उद्योग विभाग, बिहार सरकार – स्टार्टअप सेल
  • आधिकारिक वेबसाइट या WhatsApp के माध्यम से जानकारी प्राप्त करें।

 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *