बिहार : सदन के सचेतकों को राज्यमंत्री का दर्जा

पटना । विधानसभा व विधानपरिषद में सचेतकों को राज्यमंत्री का दर्जा मिल गया है। संसदीय कार्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

पहले इन्हें उपमंत्री का दर्जा व सुविधाएं प्राप्त थीं। दोनों सदनों में विजय मंडल, आलोक रंजन, कृष्ण कुमार ऋषि, हरीभूषण ठाकुर बचोल, संजय सरावगी, बीरेन्द्र सिंह, राज कुमार सिंह, सुधांशु शेखर, नरेन्द्र कुमार नीरज के अलावा विधान पार्षद नीरज कुमार व रीना देवी सचेतक के पद पर हैं।

पिछले दिनों राज्य सरकार ने इन्हें उपमंत्री के स्थान पर राज्यमंत्री का दर्जा देने का निर्णय लिया था। ऐसे में विभाग ने 12 सितंबर के प्रभाव से दोनों सदनों के 11 सचेतकों को राज्यमंत्री के समान वेतन, भत्ते व अन्य सुविधाएं मान्य की हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…