बिहार : संविदा कर्मचारियों का बढ़ा मानदेय, 1 जुलाई 2025 से लागू

पटना। बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में संविदा पर कार्यरत कर्मियों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, संविदा चालक, कार्यालय परिचारी, आशुलिपिक/आशु टंकक और निम्नवर्गीय लिपिक सहित अन्य कर्मचारियों के मानदेय में न्यूनतम 8 हजार से लेकर अधिकतम 15 हजार रुपये प्रतिमाह तक की वृद्धि की गई है। यह संशोधित मानदेय 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा।

किन कर्मचारियों को कितना बढ़ा मानदेय मिलेगा?

सामान्य प्रशासन विभाग ने संविदा कर्मचारियों के लिए नया मानदेय ढांचा इस प्रकार तय किया है—

  • संविदा चालक (बिहार में तैनात) : 25,000 → 35,500 रुपये प्रतिमाह
  • संविदा चालक (नई दिल्ली में तैनात) : 25,000 → 37,500 रुपये प्रतिमाह
  • मैट्रिक शिक्षित कार्यालय परिचारी : 22,000 → 32,500 रुपये प्रतिमाह
  • नन-मैट्रिक शिक्षित कार्यालय परिचारी : 20,000 → 28,500 रुपये प्रतिमाह
  • आशुलिपिक / आशु टंकक : 30,000 → 45,500 रुपये प्रतिमाह
  • निम्नवर्गीय लिपिक : 25,000 → 35,500 रुपये प्रतिमाह

आदेश जारी

शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, पुलिस महानिदेशक, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारियों को भेजा गया है।

कर्मचारियों में खुशी

मानदेय बढ़ाए जाने की खबर से संविदा कर्मचारियों में उत्साह है। लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही थी, जिस पर अब सरकार ने सकारात्मक कदम उठाया है।


 

  • Related Posts

    ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका में घमासान, मार्को रुबियो के बयान से बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ईरान पर हमले में अमेरिका को भारी खर्च, पहले 24 घंटे में 779 मिलियन डॉलर व्यय: रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading