12 लाख युवाओं को नौकरी देगी बिहार सरकार

पटना। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार 2025 तक 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दिला देगी। साथ ही 24 लाख लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। सरकार लगातार हर वर्ग के लोगों को रोजगार की उपलब्धता के लिए प्रयास कर रही है।

सोमवार को वह ऊर्जा ऑडिटोरियम में बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम के आठवीं वर्षगांठ पर कुशल युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में 10 लाख 63 हजार स्वयं सहायता समूह से एक करोड़ 31 लाख जीविका दीदी जुड़ी हैं। ये अपनी हुनर से बेहतर आर्थिक लाभ कमा रही हैं। ग्रामीण विकास विभाग ने ही छह लाख परिवार को बकरीपालन से रोजगार दिलाया है। विभिन्न रोजगार मेले में साढ़े 62 हजार लोगों को रोजगार दिलाया गया। सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने केवाईपी सेंटर के ऑनर्स से कौशल प्रशिक्षण के साथ मुख्यमंत्री की कार्यशैली को दूर-दूर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बालू और पानी होने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने कुशल नेतृत्व में बिहार में बदलाव लाकर बिहार को आत्मनिर्भर बनाया है। सरकार का लक्ष्य है अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिलाया जाए। कार्यक्रम को विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा और जदयू के महासचिव मनीष वर्मा ने भी संबोधित किया। मौके पर केवाईपी सेंटर ऑनर्स एसोसिएशन के संरक्षक प्रभात कुमार सिन्हा, अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर में भाई ने भाई की जांता से कूचकर की हत्या, आपसी विवाद में गई जान

    Share Add as a preferred…

    बिहार का पहला मॉडल स्कूल बनेगा मिलर हाई स्कूल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया गोद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *