CM Nitish के पायलट को बिहार सरकार ने किया सस्पेंड..ये रही वजह

CM Nitish ने प्रगति यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर उड़ाने वाले पायलट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

बिहार सरकार ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की प्रगति यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर उड़ाने वाले पायलट कैप्टन विवेक परिमल (Captain Vivek Parimal) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने उन्हें सस्पेंड (Suspend) कर दिया है। कैप्टन विवेक पर आरोप है कि वे लगातार सेवा से अनुपस्थित रहे और हेलिपैड की अनापत्ति, को-ऑर्डिनेट, फोटो तथा वीडियो हेलिकॉप्टर ऑपरेटर (Helicopter Operator) को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी को सही तरीके से निभाने में नाकाम रहे। इस लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

सस्पेंड करने की क्या बताई गई वजह?

बिहार सरकार (Bihar Government) के मुताबिक, कैप्टन विवेक परिमल (Captain Vivek Parimal) 3 जनवरी 2025 से लगातार अनधिकृत रूप से कार्यालय से अनुपस्थित हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपने दोनों मोबाइल नंबर भी बंद कर रखे हैं। उनकी अनुपस्थिति के कारण सरकार को मुख्यमंत्री की यात्रा के लिए नए पायलट की व्यवस्था करनी पड़ी। बिहार सरकार ने यह कार्रवाई बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के नियम-9(1) के तहत की है।

सरकार ने यह भी बताया कि कैप्टन विवेक परिमल (Captain Vivek Parimal) ने राज्य के अतिविशिष्ट व्यक्तियों जैसे राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य के वायुमार्ग से गमन के लिए उपयोग किए जाने वाले राजकीय विमान King Air C-90 A/B, VT-EBG के परिचालन हेतु आवश्यक Currency प्राप्त नहीं किया था। इसके कारण राजकीय विमान के परिचालन में अतिरिक्त खर्च के रूप में को-पायलट को बुलाना पड़ा। सस्पेंड किए जाने के बाद, कैप्टन परिमल को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के नियम-10 के तहत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *