बिहार सरकार ने जारी की 2026 की छुट्टियों की लिस्ट, सरकारी कर्मियों को मिलेंगे 44 अवकाश

पटना। बिहार कैबिनेट ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। नीतीश सरकार की स्वीकृति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से छुट्टियों की सूची जारी कर दी गई है।

कुल 44 छुट्टियां तय

  • 11 दिन सामान्य अवकाश
  • 15 दिन सार्वजनिक अवकाश
  • 17 दिन ऐच्छिक/प्रतिबंधित अवकाश
  • 1 दिन वार्षिक लेखाबंदी

मुख्य त्योहार शामिल
इस बार की सूची में बसंत पंचमी से लेकर छठ महापर्व तक सभी प्रमुख त्योहारों और अवसरों को शामिल किया गया है।

पिछले विवाद को ध्यान में रखकर संतुलन
छुट्टियों की घोषणा को लेकर बिहार में कई बार हिंदू व मुस्लिम समुदाय की छुट्टियों पर विवाद खड़ा होता रहा है। इस बार चुनावी साल को देखते हुए सभी समुदायों को ध्यान में रखकर छुट्टियों की घोषणा की गई है।

कबिनेट की मंजूरी
मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी गई। अब 2026 में बिहार के सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और अन्य सरकारी संस्थानों में यह छुट्टियां लागू होंगी।


NewsDeatils57eb892849904bf8ade12e688d0212df316 NewsDeatils1685b9c6d3a34ada8b5768f93a4a2be5317 NewsDeatils5362e2f98c4448cfa56120f25550d967318 NewsDeatilsdf6cca824c3c41689506c2f52070f80c319

  • Related Posts

    बालू माफियाओं पर डिप्टी CM विजय सिन्हा का ‘हंटर’! बीच में घाट छोड़ने वाली 78 कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट; ‘बिहारी योद्धाओं’ ने बिगाड़ा खेल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading