बिहार – बाढ़ में मिलेगा नि:शुल्क चारा, सरकार ने की घोषणा

पटना, 7 जुलाई।बिहार सरकार ने बाढ़ या आपदा के समय पशुओं के जीवन की रक्षा के लिए नि:शुल्क चारा वितरण की योजना शुरू की है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी शिविर लगाकर चारा का वितरण किया जाएगा।

चारे की मात्रा पशुओं के आकार और संख्या के अनुसार तय की जाएगी:

  • बड़े जानवरों के लिए: प्रतिदिन 6 किलो
  • छोटे जानवरों के लिए: 3 किलो
  • भेड़-बकरी के लिए: 1 किलो

चारा वितरण टोकन सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पशुपालकों को क्रम के अनुसार चारा मिल सके।
विभाग ने बताया कि जरूरत के अनुसार एक बार में तीन से सात दिनों का चारा वितरित किया जा सकता है।

संपर्क करें:

  • आपदा कोषांग, पशुपालन निदेशालय, पटना: 0612-2230942
  • पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना: 0612-2226049

  • Related Posts

    नीट छात्रा मौत मामले के बाद एक्शन में सरकार – बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त नियम, 24 घंटे महिला वार्डन और सीसीटीवी अनिवार्य

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *