बिहार चुनाव: वादों की बौछार के बीच खेसारी लाल पर भड़के तेज प्रताप यादव

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में सभी दलों ने जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादों की झड़ी लगा दी है। कोई कानून-व्यवस्था सुधारने का दावा कर रहा है तो कोई युवाओं को नौकरी देने का वादा कर रहा है। वहीं कुछ दल किसानों की आमदनी दोगुनी करने और बच्चों की शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने की बात कर रहे हैं।

बिहार चुनाव: वादों की बौछार के बीच खेसारी लाल पर भड़के तेज प्रताप यादव

इसी बीच राजद के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव पर जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव भड़क गए हैं। मामला तब गरमाया जब एनडीए की ओर से जारी चुनावी घोषणा पत्र (मैनिफेस्टो) में 1 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया गया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, “अभी चुनाव चल रहा है, देखते हैं आगे क्या होता है।” लेकिन जब खेसारी लाल यादव द्वारा 2 करोड़ नौकरियां देने वाले बयान पर सवाल पूछा गया, तो तेज प्रताप नाराज हो गए और बोले —

“कौन सी नौकरी देंगे खेसारी लाल? नाचने वाला?”

यह कहते हुए तेज प्रताप यादव वहां से आगे बढ़ गए।

बिहार चुनाव: वादों की बौछार के बीच खेसारी लाल पर भड़के तेज प्रताप यादव

वहीं, एनडीए के घोषणा पत्र पर राजद सांसद मीसा भारती ने सवाल उठाते हुए कहा —

“वे (1 करोड़ सरकारी नौकरियां) कैसे देंगे? पैसा कहां से लाएंगे? जब हमने कहा था कि हम 10 लाख सरकारी नौकरियां देंगे, तो हमने दीं। बिहार के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब उसी मुख्यमंत्री से यह करवाया गया जो कहते थे कि यह असंभव है। उन्होंने खुद नियुक्ति पत्र दिए। युवाओं के भविष्य की चिंता महागठबंधन को है।”


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…