बिहार चुनाव 2025: नालंदा में वोटिंग के दौरान बवाल, चार BJP कार्यकर्ता हिरासत में

नालंदा: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच नालंदा जिले के बिहारशरीफ से एक बड़ी खबर सामने आई है। वोटिंग के दौरान अंबेर इलाके में हल्का हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने चार भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

यह घटना बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 के बूथ संख्या 226 से 232 के पास की बताई जा रही है।


BJP प्रत्याशी ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

बिहारशरीफ से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने एसआई रवि कुमार पर आरजेडी समर्थक होने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा —

“हमारे कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से मतदाताओं को वोटर स्लिप दे रहे थे। तभी एसआई रवि कुमार ने चार लड़कों को उठा लिया और धमकाने लगे कि यहां काम नहीं करने देंगे, वोट नहीं देने देंगे।”

डॉ. कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।


पार्षद प्रतिनिधि बोले — ‘हाथापाई कर जबरन उठाया गया’

वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि आशीष रंजन ने बताया कि उनके कार्यकर्ता बूथ से लगभग 150 मीटर दूर मतदाताओं को स्लिप दे रहे थे।

“बीएलओ की ओर से वोटर स्लिप घर-घर नहीं पहुंचाई गई थी, इसलिए हम मतदाताओं की मदद के लिए स्लिप बांट रहे थे। तभी एसआई रवि कुमार आए और चार लोगों को जबरन उठाकर ले गए।”

आशीष रंजन ने यह भी आरोप लगाया कि एसआई ने उन्हें धमकाया और धक्का-मुक्की की।


पुलिस ने दी सफाई — “मामले की जांच जारी”

इस घटना पर बिहार थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने कहा —

“सूचना मिली है, हम घटनास्थल पर जा रहे हैं। मामला जांच के अधीन है। कोई बड़ी समस्या नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है।”


पहले चरण में 18 जिलों में मतदान जारी

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। इन जिलों में शामिल हैं —
गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर और खगड़िया।


Related Posts

“राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

Share Add as a preferred…

Continue reading
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

Share Add as a preferred…

Continue reading