बिहार: सफाई के दौरान नाले से मिला नवजात का शव, इलाके के लोगों में हड़कंप

खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के दौरान मंगलवार की उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सफाई कर्मियों की नजर नाले में पड़े नवजात के शव पर पड़ी। नाले से नवजात का शव मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना नगर के जेके हाई स्कूल के पास की है।

बताया जा रहा है कि रोज की तरह बस स्टैंड की तरफ से नाले की सफाई करते हुए सफाई कर्मी जैसे ही स्कूल के पास पहुंचे थे, तभी नाले से कचरा निकालने के दौरान नवजात शिशु का शव मिला। सफाई करिमियों ने घटना की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी। इस बीच घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों ने बताया कि इसकी सूचना नगर निगम में दी गई है। फिलहाल मृत नवजात को कहीं पर दफना दिया जाएगा। हालांकि जिस प्रकार से नवजात का शव नगर निगम के नाले में मिला है उससे कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *