आज बिहार कैबिनेट की बैठक, मानसून सत्र बुलाने पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार कैबिनेट की बैठककरेंगे. मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 4:30 बजे से बैठक होगी. इससे संबंधित कैबिनेट विभाग की ओर से लेटर भी जारी किया गया है. संबंधित सभी विभागों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है।

कैबिनेट की बैठक में मानसून सत्र बुलाने पर मुहर लग सकती है. पिछले साल मानसून सत्र जून के अंतिम सप्ताह में संचालित हुआ था. चूकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 जून को विपक्षी दलों की पटना में बैठक बुलाई है।

ऐसे में मानसून सत्र को लेकर क्या कुछ तय होता है, यह देखने वाली बात है. वहीं, बिहार सरकार की ओर से आज की कैबिनेट की बैठक में रोजगार और नौकरी को लेकर क्या कुछ फैसला होता है, उस पर भी नजर रहेगी. सरकार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है और लगातार कैबिनेट में पदों के सृजन पर फैसला हो रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘लोकतंत्र में जवाब संवाद से दीजिए, दमन से नहीं’— सोनम वांगचुक मामले पर ममता का केंद्र पर हमला

    Share Add as a preferred…

    ‘पेपर लीक ने लाखों परिवारों का भविष्य छीना’, राहुल गांधी बोले- परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से बनाना होगा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *