24 मार्च तक जारी हो सकता है बिहार बोर्ड रिजल्ट! ऐसे करें चेक

बिहार बोर्ड (Bihar Board Result 2025) की ओर से इंटर कक्षा का रिजल्ट 23 मार्च 2025 को जारी किये जाने की संभावना है। बता दें कि, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन करने के बाद अब बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परीक्षा परिणामों (Bihar Board Result 2025) की घोषणा की प्रक्रिया में तेजी से कार्य कर रहा है। गौरतलब है कि, इस साल, बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 12.92 लाख छात्र रजिस्टर्ड थे। परीक्षा 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं कुल 12,92,313 पंजीकृत छात्रों में से 6,41,847 छात्राएं हैं, जबकि 6,50,466 छात्र हैं।

कब जारी होगा Bihar Board Result 2025?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट (Bihar Board Result 2025) 23 या 24 मार्च में जारी होने की सम्भावना है। रिपोर्ट्स की मानें तो, कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के परिणाम मार्च के अंत तक घोषित किए जाएंगे और कक्षा 10वीं (मैट्रिक) के नतीजे अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। यहां आपको बता दें कि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लगातार अपडेट चेक करते रहें।

Bihar Board Result 2025; कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम ?

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम (Bihar Board Result 2025) चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। अगर आपको कक्षा 12वीं या 10वीं में से किसी का भी परिणाम देखना हो उसके लिंक पर क्लिक करें। आगे आपसे जानकारी मांगी जाएगी। मांगी गई जानकारी को फिल करें जैसे कि रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें। इसके साथ ही उसकी एक कॉपी भी भविष्य के लिए रख लें।

  • Related Posts

    सारण में ‘इंसानियत’ शर्मसार! 15 साल की छात्रा से गैंगरेप के बाद जिंदा कुएं में फेंका; मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर निकली जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *