बिहार BJP ने अचानक रद्द किया ‘राज्य परिषद’ की बैठक, कारण जान कर आप चौक जाएंगे….

बिहार भाजपा ने अपनी राज्य परिषद की बैठक को अचानक स्थगित कर दिया है. इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के नाम पर मुहर लगना था. लेकिन ऐन वक्त पर बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. राज्य परिषद की बैठक स्थगित किए जाने की पीछे की जो वजह बताई जा रही है वो किसी के गले के नीचे नहीं उतर रही.

बापू सभागार में आयोजित थी बैठक 

19 जनवरी को पटना के बापू सभागार में प्रदेश परिषद की बैठक बुलाई गई थी. जिसमें बिहार के प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाना था. जो जानकारी दी गई थी, उसके अनुसार वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को 18 जनवरी को पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक सह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करना था. इसके बाद राज्य परिषद की बैठक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की जानी थी. लेकिन नेतृत्व ने 19 तारीख को आयोजित राज्य परिषद की बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया है.

नई तारीख की घोषणा कब होगी ? 

बिहार भाजपा की तरफ से जानकारी दी जा रही है, वो यह कि 19 तारीख की राज्य परिषद की बैठक स्थगित की गई है. बताया जा रहा है कि 19 तारीख को रविवार है, इस दिन प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर सभी नेताओं को टास्क दिया गया है. लिहाजा राज्य परिषद की बैठक स्थगित की गई है. नई तारीख की घोषणा बाद में की जायेगी.

वैसे बता दें, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम महीने के अंतिम रविवार को होती है.26 तारीख को जनवरी महीने का अंतिम रविवार है. लेकिन इस महीने पहले ही यानि 19 तारीख (रविवार) को मन की बात कार्यक्रम आयोजित है.

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *