बिहार भाजपा अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है तेजस्वी 

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को पटना में अपने आवास पर थावे रवाना होने के पूर्व मीडिया से बातचीत में प्रदेश भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है। एक गुट सम्राट चौधरी का, एक विजय सिन्हा का तो एक सुशील मोदी का है।

तेजस्वी ने कहा कि अब तक के सभी कृषि रोड मैप का लाभ किसानों को और राज्य को मिला है, ये अलग बात है कि कुछ लोगों को नहीं दिखता। विपक्ष द्वारा बिहार में जंगलराज की वापसी के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि उसी जंगलराज को दिल्ली से उखाड़ फेंकना है। वैशाली पुलिस मुठभेड़ पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा द्वारा उठाये गये सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली एसपी ने पूरे मामले को स्पष्ट कर दिया है। पुलिस ने अपराधियों का कार्रवाई के दौरान एनकाउंटर किया है।

ये भी पढ़े..

25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *