बिहार बीएड एंट्रेंस रिजल्ट जारी: अनुराग कुमार टॉपर, दीक्षा सिंह ने हासिल किया दूसरा स्थान

मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BRABU) ने बिहार बीएड (4 वर्षीय) प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया गया था।

इस वर्ष सारण के अनुराग कुमार ने 97 अंक प्राप्त कर परीक्षा में टॉप किया, जबकि दीक्षा सिंह ने 96 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। टॉप 10 में दो छात्राओं ने जगह बनाई है — दीक्षा के अलावा स्नेहलता पांचवीं रैंक पर रहीं।

ऐसे चेक करें Bihar CET BEd Result 2025

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: biharcetintbed-brabu.in
  • होमपेज पर Latest News सेक्शन खोलें
  • Bihar INT 4 yrs BEd Result 2025 लिंक पर क्लिक करें
  • लॉगिन डिटेल दर्ज कर रिजल्ट देखें
  • प्रिंटआउट अवश्य निकालेंटॉपर्स लिस्ट:

देखें टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम

रैंकरोल नंबरनामअंकलिंग
13010800392अनुराग कुमार97पुरुष
23010700391दीक्षा सिंह96महिला
33010100669आनंद कुमार93पुरुष
43010400556सौरभ कुमार93पुरुष
53011000268स्नेहलता92महिला
63010100208प्रकाश कुमार91पुरुष
73010300215सचिन कुमार91पुरुष
83010800343भूपति कुमार कर्ण91पुरुष
93010600206जय प्रकाश कुमार90पुरुष
103010700024आदित्य कुमार90पुरुष

इस परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा का आयोजन 4 वर्षीय बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए किया गया था।

उम्मीदवारों को अगली प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

सफल उम्मीदवारों और अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…