बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र फिलहाल पूरे शबाब पर है। इस बार का सत्र खास तौर पर अवैध निर्माण पर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे बुलडोजर को लेकर बेहद राजनीतिक होता जा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि बिहार में “योगी मॉडल” या “यूपी मॉडल” लागू किया जा रहा है। हालांकि सत्ता पक्ष इन आरोपों को नकारते हुए इसे पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही कार्रवाई बता रहा है।
उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा—
“विपक्ष जनता को बरगलाने की कोशिश न करे। जो भी निर्माण अवैध है, और जिस पर कोर्ट से आदेश मिलता है, उसी पर कार्रवाई हो रही है। एनडीए सरकार को जनता ने विकास मॉडल पर भारी बहुमत दिया है।”
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष हार की हताशा में ऐसे मुद्दों को हवा दे रहा है लेकिन जनता जानती है कि सरकार विकास के एजेंडा पर काम कर रही है।
जीविका के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण तेज, विपक्ष मुद्दाविहीन – विधायक संजीव चौरसिया
बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया ने विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार की जीविका योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया है, जिससे विपक्ष असहज हो गया है।
उन्होंने कहा—
“विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का झूठा राग अलाप रहा है। सच यह है कि जीविका के माध्यम से लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।”
बिहार की जनता ने विकास को चुना है – संजीव चौरसिया
विधायक ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई सोच और विकासवादी नीतियों पर भरोसा जताया है।
“बिहार में अब सिर्फ विकास ही दिखेगा। अनर्गल बात करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। बुलडोजर भी कोर्ट के आदेश के बाद ही चल रहा है और केवल अवैध निर्माण या कब्जे पर कार्रवाई की जा रही है।”
उन्होंने दोहराया कि सरकार किसी भी प्रकार के भेदभाव में विश्वास नहीं करती, बल्कि कानून के अनुसार ही काम करती है।


