बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान

पटना, 6 नवंबर 2025 | 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में दोपहर से पहले ही मतदाताओं की अच्छी खासी भागीदारी देखने को मिल रही है।
राज्य निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 11 बजे तक कुल 27.65% मतदान दर्ज किया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान

बेगूसराय सबसे आगे, पटना में मतदान धीमा

सुबह 11 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार—

  • सबसे ज्यादा मतदान: बेगूसराय — 30.37%
  • सबसे कम मतदान: पटना — 23.71%

इसके अलावा कुछ हाई-प्रोफाइल सीटों पर भी मतदान जारी है, जिनमें शामिल हैं—

  • राघोपुर (तेजस्वी यादव)
  • महुआ (तेज प्रताप यादव)
  • तारापुर (डिप्टी CM सम्राट चौधरी)

सुबह 9 बजे तक 18 जिलों का मतदान प्रतिशत

चुनाव आयोग द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक प्रमुख जिलों में मतदान इस प्रकार रहा:

जिलामतदान प्रतिशत
मधेपुरा28.46%
सहरसा29.68%
दरभंगा26.07%
मुजफ्फरपुर29.66%
गोपालगंज30.04%
सिवान27.09%
सारण28.52%
वैशाली28.67%
समस्तीपुर27.92%
बेगूसराय30.37%
खगड़िया28.96%
मुंगेर26.68%
लखीसराय30.32%
शेखपुरा26.04%
नालंदा26.86%
पटना23.71%
भोजपुर26.76%
बक्सर28.02%

अब तक कुल मतदान: 27.65%

“सभी 121 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी” — अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह ने बताया कि अब तक पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है।
उन्होंने कहा—

“राज्य के सभी 121 सीटों पर मतदान शांति से चल रहा है। हर गतिविधि की मॉनिटरिंग की जा रही है।”

पहले चरण में 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए 45,341 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें—

  • 36,733 ग्रामीण क्षेत्रों में
  • 10,72,000 नए मतदाता
  • 7,38,000 युवा मतदाता (18–19 वर्ष आयु वर्ग) शामिल हैं।

इन 121 सीटों की कुल आबादी लगभग 6.60 करोड़, जबकि मतदाता संख्या 3.75 करोड़ है।
इन्हीं मतदाताओं के वोट आज 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…