भागलपुर, 29 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का द्वितीय रैंडमाइजेशन मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन सभागार में संपन्न हुआ।
इस प्रक्रिया का संचालन संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक की उपस्थिति में किया गया। मौके पर विधानसभा क्षेत्रवार चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी एवं उनके प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
कैसे होती है यह प्रक्रिया
द्वितीय रैंडमाइजेशन, भारत निर्वाचन आयोग के EVM Management System (EMS) पोर्टल के माध्यम से किया जाता है।
इसमें प्रथम रैंडमाइजेशन के बाद उपलब्ध कराई गई मशीनों को यादृच्छिक (Random) तरीके से मतदान केंद्रवार आवंटित किया जाता है।
आवंटन के बाद बची हुई EVM और VVPAT मशीनों को सुरक्षित रखा जाता है ताकि मतदान के दिन किसी मशीन में खराबी आने पर उनका Replacement किया जा सके।
इस पूरी प्रक्रिया के दिशा-निर्देश ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल’ में उल्लिखित हैं, जो आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in/evm&vvpat पर उपलब्ध है।
किन विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुआ रैंडमाइजेशन
भागलपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए यह रैंडमाइजेशन किया गया—
- 152-बिहपुर
- 153-गोपालपुर
- 154-पीरपैंती (अ.जा.)
- 155-कहलगांव
- 156-भागलपुर
- 157-सुल्तानगंज
- 158-नाथनगर
रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के बाद मतदान केंद्रवार आवंटित EVM की सूची और रिजर्व मशीनों की सूची सभी प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों को प्रदान की गई।
इन EVM मशीनों का उपयोग मतदान दिवस पर संबंधित मतदान केंद्रों पर किया जाएगा।


