बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं चुनाव, तारीखों का ऐलान जल्द

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, इस साल अक्टूबर और नवंबर के महीने में चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान कर सकता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी है कि वे अगले हफ्ते चुनाव आयोग की टीम के साथ बिहार का दौरा करेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरे के बाद ही चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा होने की संभावना है।

अक्टूबर के पहले हफ्ते में ऐलान संभव

चुनाव आयोग का मकसद 22 नवंबर से पहले नई सरकार का गठन करना है, क्योंकि वर्तमान सरकार का कार्यकाल इसी दिन समाप्त हो रहा है।
सूत्रों का कहना है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में चुनाव तारीखों का ऐलान हो सकता है। दिवाली (20-21 अक्टूबर) और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए मतदान की तिथियां तय की जाएंगी।

5 से 15 नवंबर के बीच वोटिंग

माना जा रहा है कि 5 नवंबर से 15 नवंबर के बीच तीन चरणों में मतदान कराया जा सकता है। चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों को प्रचार का समय मिलेगा।

पिछले विधानसभा चुनाव (2020) में पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को हुआ था। इसके बाद नतीजे घोषित किए गए थे।


 

  • Related Posts

    अब ब्लॉक में ही होगा ‘स्पेशलिस्ट’ इलाज! बिहार सरकार का बड़ा फैसला; CHC में तैनात होंगे 1080 आंख और नाक-कान-गला के डॉक्टर, पटना दौड़ने की टेंशन खत्म

    Share Add as a preferred…

    Continue reading