बिहार विधानसभा उपचुनाव : तरारी से विशाल, रामगढ़ से अशोक भाजपा प्रत्याशी

पटना। बिहार में चार सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शनिवार को पार्टी ने तरारी और रामगढ़ से प्रत्याशी की घोषणा कर दी। पार्टी ने तरारी से विशाल प्रशांत तो रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

विशाल प्रशांत तरारी से विधायक रह चुके नरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ सुनील पांडेय के पुत्र हैं। हाल ही में सुनील पांडेय अपने पुत्र के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। उसी समय से तरारी से उनके बेटे के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। वहीं, अशोक कुमार सिंह पहले भी रामगढ़ से चुनाव लड़ चुके हैं। 2015 में भाजपा के टिकट पर रामगढ़ से वे विजयी हुए थे। 2020 का चुनाव वे हार गए थे।

bjp 2 jpg

सुनील पांडे की जगह बेटे को पार्टी ने दिया टिकट

तरारी विधानसभा सीट पर बाहुबली नेता सुनील पांडे पर पार्टी ने दांव नहीं लगाया है।सुनील पांडे के पुत्र विशाल प्रशांत को उम्मीदवार बनाया गया है। कहा जा रहा है कि सुनील पांडे खुद चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बाहुबली छवि होने के चलते भाजपा ने उनको टिकट नहीं दिया और उनके पुत्र के नाम पर सहमति बनी।

पूर्व विधायक पर BJP ने जताया भरोसा

रामगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा ने अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है।अशोक सिंह 2015 में विधायक रह चुके हैं और पार्टी ने उन्हें एक बार फिर मौका दिया है। अशोक सिंह जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह से दो दो हाथ करेंगे।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading