Bihar AQI Today: 494 तक पहुंचा पटना का AQI, दिखने लगा हवा में आतिशबाजी का असर

बिहार की राजधानी पटना में लगातार एयर क्वालिटी इंडेक्समें इज़ाफा देखने को मिल रहा है. कल दिपावली की देर रात तक शहर में पटाखे छूटते रहे, इसका असर यह हुआ की पटना की हवा और ज्यादा प्रदूषित हो गई. आपको बता दें कि सबसे ज्यादा गांधी मैदान क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स 494 तक जा पहुंचा है. जिससे लोगों को सांस लेने परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एक्यूआई में लगातार हो रही वृद्धिः वहीं बात दीघा आशियाना रोड में एयर क्वालिटी इंडेक्स की करें तो यहां 480, राजा बाजार क्षेत्र में 486 और दानापुर क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स 425 तक जा पहुंचा है. राजधानी पटना के विभिन्न क्षेत्रों के लोग लगातार जहरीली हवा सांस के रूप में ले रहे हैं और हवा में धूल कण की मात्रा बढ़ने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स में लगातार इजाफा हो रहा है।

पटना के कई क्षेत्रों में हवा दुषितः राजधानी पटना में पिछले चार दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है. पिछले दिन राजधानी पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 से भी पार कर गया था और आज भी कमोंबेश स्थिति वही है. राजधानी पटना के विभिन्न क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स में लगातार उछाल देखा जा रहा है. पटना के गांधी मैदान क्षेत्र की बात करें या राजा बाजार क्षेत्र की यहां भी लगातार एयर क्वालिटी इंडेक्स में वृद्धि देखने को मिल रही है।

स्वास्थ्य समस्याओं का करना पड़ेगा सामनाः डॉक्टरों के मुताबिक AQI जितना अधिक होगा, लोगों को उतनी ही अधिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. हालांकि राजधानी पटना में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड की ओर से कई उपाय किये जा रहे हैं, लेकिन ये सभी उपाय नाकाफी नजर आ रहे हैं. इस बार राजधानी पटना में पटाखा छोड़ने पर रोक लगाई गई थी. इसके बावजूद राजधानी पटना में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और इसका असर हवा पर दिखने को मिला है।

क्या है एयर क्वालिटी इंडेक्स:आपको बता दें कि अगर AQI 50 से नीचे है तो हवा सबसे अच्छी होती है. 50 से 100 के बीच इसे संतोषजनक माना जाता है और यदि यह 100 से ऊपर चला जाए तो इसे प्रदूषित माना जाता है. 100-200 के बीच AQI को संतुलित, 200-300 के बीच खराब, 300-400 के बीच बहुत खराब और 400 से ऊपर खतरनाक माना जाता है।

  • Related Posts

    बिहार में हड़ताली अफसरों को ‘अल्टीमेटम’ और ‘अभयदान’! विजय सिन्हा बोले– “24 घंटे में काम पर लौटें, नहीं होगी कोई कार्रवाई”; मार्च क्लोजिंग पर संकट देख नरम पड़ी सरकार?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना के गांधी मैदान में ‘एग्रो बिहार 2026’ का मेगा क्लोजिंग! 35 हजार किसानों ने देखा ‘खेती का भविष्य’; करोड़ों के कृषि यंत्रों पर बरसी ₹1.85 करोड़ की सब्सिडी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *